फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now overloading will be caught by way-in-motion

अब वे-इन-मोशन से पकड़ी जाएगी ओवरलोडिंग

Thu, 06 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Now overloading will be caught by way-in-motion
सीतापुर। सड़कों पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहनों पर अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। खैराबाद टोल प्लाजा पर वे-इन-मोशन मशीन लगाई जाएगी। यह मशीन मानक से अधिक क्षमता का वाहन निकलने पर चिन्हित करेगी। उसके बाद एआरटीओ ऑनलाइन वाहन के खिलाफ चालान काटते हुए कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ उदित नारायन पांडेय ने बताया कि जनपद में जनभार वाहनों में ओवर लोडिंग रोकने एवं कृषि कार्य के लिए पंजीकृत व अपंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से व्यावसायिक कार्य को प्रतिबंधित किया जा चुका हैं। इसके बावजूद वाहन स्वामी ओवरलोड करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसको रोकने के लिए जिलाधिकारी ने वन संरक्षक/प्रभागीय निदेशक, जिला खनन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, जिला माल पर्यवेक्षक, उत्तर रेलवे, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला प्रबंधक पीसीएफ, जिला प्रबंधक एफसीआई, प्रबंधक राज्य चीनी निगम, प्रबंधक राज्य भंडारण निगम, प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, महाप्रबंधक डालमियां शुगर मिल रामकोट, महाप्रबंधक अवध शुगर मिल रामगढ़, महाप्रबंधक डालमियां शुगर मिल हरगांव को निर्देशित किया गया कि आप की ओर से अपने विभाग के तहत संचालित माल वाहनों में किसी भी दशा में स्वीकृत क्षमता से अधिक माल परिवहन के लिए न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न ही ओवरलोड माल उतरवाया जाए, जिससे जनहानि के साथ-साथ राजस्व की क्षति रोकी जा सके। वहीं टोल प्लाजा खैराबाद में वे-इन-मोशन मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे ई-चालान के माध्यम से उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। एआरटीओ ने बताया कि पिछले माह 34 ओवरलोड वाहनों तथा 17 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनसे 11 लाख रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed