फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now our city will also become smart

Sitapur News: अब अपना शहर भी बनेगा स्मार्ट

Fri, 11 Jul 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 11 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now our city will also become smart
सीतापुर। आदर्श स्मार्ट नगर निकाय योजना में चयन के बाद अब अपना शहर भी स्मार्ट सिटी बनेगा। इससे शहर में सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। इसका फायदा शहर के करीब दो लाख बाशिंदों को मिलेगा। शासन ने इस संबंध में नगरपालिका की मौजूदा संपत्तियों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की केंद्र पुरोनिधानित योजना के तहत शहर का विकास किया जाएगा। इसके तहत ऑनलाइन नागरिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी जैसे हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स, शिकायत, समाधान, दाखिल खारिज आदि। डिजिटल गवर्नेंस को भी बढ़ावा दिया जाएगा। आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा। शहर के कलात्मक सौंदर्य में सुधार किया जाएगा। साथ ही नगरपालिका में पानी, सडक, सुंदरता सहित तमाम विकास कार्य कराएं जाएंगे। नगरपालिका को अतिरिक्त बजट मिलेंगा। इससे रुके हुए काम भी रफ्तार पकड़ेंगे।
विज्ञापन

इससे शहर को नया लुक मिलेंगा। वहीं नागरिकों की तमाम कार्य करवाने के लिए नगरपालिका की भागदौड़ से मुक्ति मिलेंगी। नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने कहा कि स्मार्ट सिटी में सीतापुर का चयन होना गर्व की बात है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि सीतापुर के विकास का सपना अब साकार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में वार्ड-30
शहर की आबादी- करीब दो लाख
शहर का क्षेत्रफल- करीब सात किलोमीटर
शहर में मोहल्ले- 100 से अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed