{"_id":"587bb2664f1c1b3403efe4ab","slug":"now-mobile-atm-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एटीएम ने दी लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एटीएम ने दी लोगों को राहत
Amarujala Bureau
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को छुट्टी के दिन कैश की किल्लत न हो, इसको लेकर स्टेट बैंक का मोबाइल एटीएम इस जिले में आ गया है। यह एटीएम रविवार को लोगों को कैश उपलब्ध कराता नजर आया। इस एटीएम के आने से लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
शनिवार को मकर संक्राति पर्व था, जबकि रविवार छुट्टी का दिन था। इस वजह से शनिवार को तो बैंक बंद ही थे, रविवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। लोगों को कैश की जरूरत थी, जिसकी वजह से लोग एटीएम की तलाश में निकले।
विज्ञापन
इसी बीच शहर में लोगों को स्टेट बैंक का चलता फिरता मोबाइल एटीएम नजर आया। जरूरतमंदों ने इसे इशारा देकर सड़क के किनारे रोका और एटीएम कार्ड लगाकर अधिकतम 4500 रुपये तक का भुगतान प्राप्त किया।
विज्ञापन
रविवार को यह एटीएम शहर के लालबाग, कैप्टन मनोज पांडेय चौक, मुंशीगंज, रोडवेज बस स्टाप, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर कुछ कुछ देर के लिए खड़ा नजर आया। शहर की प्रमुख सडक़ों से भी यह एटीएम गुजरा। इससे विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने इस एटीएम का लाभ उठाया और कैश प्राप्त किया।
हालांकि अभी इस जिले में यह इकलौता एटीएम बताया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसी तरह के और एटीएम भी जिले में आएंगे।