{"_id":"59a6fb4d4f1c1bf3278b48e2","slug":"now-looking-toward-post-of-shakaran-block-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सकरन ब्लॉक प्रमुखी पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सकरन ब्लॉक प्रमुखी पर नजर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
रेउसा के बाद अब सकरन ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर नजर है। सकरन ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 73 क्षेत्र पंचायत सदस्य बुधवार को जिलाधिकारी से मिले और प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का हलफनामा दिया। डीएम न जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
योगी सरकार बनने के बाद अब ब्लॉक प्रमुखी सीटों पर काबिज सपा समर्थित प्रमुखों को हटाने की कवायद चल रही है। सीतापुर में सिधौली, हरगांव, बिसवां एवं रेउसा ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें हटाया जा चुका है। सकरन में कृष्ण कुमार ब्लॉक प्रमुख हैं।
विज्ञापन
बुधवार को सकरन के वार्ड संख्या 82 की सदस्य रीता यादव की अगुवाई में क्षेत्र पंचायत सदस्य डीएम से मिले और बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर खराब कार्यशैली का आरोप लगाया। सदस्यों के मुताबिक विकास कार्यों के बजाय मौजूदा प्रमुख वित्तीय अनियमितताएं कराने में मशगूल हैं जिससे बीडीसी सदस्यों में खासा असंतोष है। बीडीसी सदस्यों ने बताया कि 103 सदस्यों में 73 सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ शपथपत्र दिया है।
विज्ञापन