फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now door-to-door garbage will rise in the whole city

अब पूरे शहर में उठेगा डोर-टू-डोर कूड़ा

Sat, 14 Sep 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Now door-to-door garbage will rise in the whole city
सीतापुर। शहर में लोगों को अब इधर-उधर कूड़ा फेंकने से निजात मिलेगी। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था जल्द होगी। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शहर के पांच वार्डों में चल रही व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा। शहर के सभी 30 वार्डों में इसे लागू किया जाएगा। इस सेवा के लिए लोगों को कुछ शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

शुल्क कितना होगा, इस अभी निर्णय नहीं हो सका है। बोर्ड बैठक के बाद ही इस पर मुहर लगेगी। इससे शहर के करीब दो लाख लोगों को लाभ मिलेगा। शहर में नगर पालिका की तरफ से कूड़ा कलेक्शन की कोई व्यवस्था नहीं है। मोहल्लों में छोटे व बड़े डस्टबिन रखे हुए है। लोग इन डस्टबिन में कूड़ा डालते हैं।
विज्ञापन

जब यह भर जाते है तो लोग इधर-उधर सड़कों व खाली प्लाटों में फेंक देते हैं। सफाईकर्मी न आने से डस्टबिन भर जाते है। इससे मवेशी कूड़े को बिखेर कर गंदगी फैला देते हैं। इस समस्या से निजात के लिए नगर पालिका ने करीब एक माह पहले डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत की थी। कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी एक निजी संस्था को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती चरण में विजयलक्ष्मी नगर, सिविल लाइन, तामसेनगंज, नईबस्ती व फत्तनसरायं वार्ड से इसकी शुरुआत हुई थी। इन मोहल्लों में रोजाना सुबह सात से 11 बजे के बीच सफाईकर्मी घरों पर पहुंचकर कूड़ा उठा रहे है। अब इस सफलता के बाद पूरे शहर में विस्तार दिया जाएगा।
30 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था लागू होगी। सभी मोहल्लों में सुबह सफाईकर्मी हरी व नीली बाल्टी लेकर घर पर दस्तक देंगे। वह सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग तरीके से एकत्र करेंगे।
यह हो सकता है शुल्क
नगर पालिका का कहना है अभी शुल्क तय नहीं हो सका है। फिर भी एक अनुमान के मुताबिक वार्डों में प्रत्येक घर से 50 रुपये व कॉमर्शियल जगहों से सौ रुपये प्रति माह लिया जा सकता है। इस सेवा के तहत रोजाना सफाईकर्मी घर-घर जाकर कूड़ा उठाएंगे। फिर वह डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डालेंगे।

शहर में चलेगा विशेष सफाई अभियान
शहर में अब विशेष सफाई अभियान चलेगा। यह अभियान रोजाना एक वार्ड में होगा। इस अभियान में एक साथ 25-30 सफाईकर्मी वार्ड में पहुंचेंगे। वह नाला नाली की बड़े स्तर पर सफाई करेंगे। झाडू लगाकर सड़कें साफ करेंगे। ईओ ने बताया इसकी शुरुआत हो गई है। शेड्यूल बनाकर कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed