{"_id":"8510e63fc509fe5e06fa149854f80bc4","slug":"notice-to-former-head-of-village-in-irregularity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पर पूर्व प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता पर पूर्व प्रधान को नोटिस
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम गौरा अर्जुनपुर निवासी राकेश कुमार व छत्रपाल ने आवासी पुरवा में नाली खड़ंजा निर्माण में महिला प्रधान सुधा कुमारी द्वारा धांधली बरतने की शिकायत लोकपाल मनरेगा से की थी। उस शिकायत की जांच अवर अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने की।
विज्ञापन
शिकायत में बताया गया था कि गौरा अर्जुनपुर के मजरा आवासीय पुरवा में कुआं से जयराम के मकान तक करीब 80 मीटर तक कराए गए खड़ंजा व नाली निर्माण में धांधली बरती गई है। जांच में पाया गया कि नाली में ब्रिक बैलास्ट नहीं बनाया गया। जिसमें ब्रिक बैलास्ट का 3783 रुपये व मजदूरी का 1580 रुपये धांधली से भुगतान कर लिया गया।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने ग्राम गौरा अर्जुनपुर की तत्कालीन प्रधान सुधा कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने यह नोटिस 18 नवंबर को जारी किया है, जिसमें 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। जवाब न देने की दशा में कार्रवाई की भी चेतावनी ग्राम प्रधान को दी गई है।
विज्ञापन