फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Not follow Safety norms

एटीएम की सुरक्षा को लेकर हो रही खिलवाड़

Tue, 18 Jul 2017 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Jul 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Not follow Safety norms
atm

केस - 1 शहर के तहसील गेट के पास आईडीबीआई बैंक का एटीएम है। मंगलवार दोपहर अमर उजाला ने एटीएम सुरक्षा का जायजा लिया तो तहसील गेट पर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम के पास कोई सुरक्षा कर्मी नहीं दिखा। लोग अपने काम से एटीएम आ जा रहे थे, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई सुविधा नहीं थी। 

विज्ञापन



केस - 2 पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट स्थित सिटी सेंटर के पास बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। यहां भी सुरक्षा भगवान भरोसे थे। यहां कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। पड़ताल के दौरान निजी सुरक्षा गार्ड भी दिखाई नहीं दिया। सूत्र बताते हैं कि सुरक्षा को लेकर यहां काफी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


शहर के एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे हैं। यहां अलीगढ़ में गार्ड की हत्या कर कैश वैन से 34 लाख लूटने जैसी घटना भले ही न हुई है, लेकिन एटीएम में चोरी के प्रयास में तोड़फोड़ की घटना सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सबसे खास बात यह है कि यहां की एटीएम सुरक्षा व्यवस्था बेहद घटिया है। एटीएम की सुरक्षा का जिम्मा संबंधित बैंकें ही अपने निजी गार्डों के जरिए संभालने का दावा करती हैं, लेकिन सूत्रों की बात पर यकीन करें तो अधिकांशत: एटीएम पर गार्ड रहते ही नहीं है।

 

सीतापुर जिले में विभिन्न बैंकों की लगभग 325 शाखाएं हैं। इन बैंकों के तकरीबन 102 एटीएम लगे हैं। वैसे तो ज्यादातर बैंकों के एटीएम में खास कर ग्रामीणों अंचलों के एटीएम में पैसा ही नहीं रहता है। शहर के जिन एटीएम में कैश रहता है।

 

उनमें बैंकों के जरिए कैश वैन भेजकर निजी गार्डो के साथ एटीएम में कैश लोड कराया जाता है। कैश लोड करते समय भी सुरक्षा के लिहाज से कोई खास सतर्कता नहीं रहती है। गार्ड भी कैश लोड करते समय लापरवाही से बाज नहीं आते।

मंगलवार को ही कैश वैन खड़ी थी, लेकिन उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गार्ड नहीं दिख रहे थे। जानकारों की मानें तो एटीएम में कैश लोड करने से लेकर उनकी सुरक्षा तक घोर लापरवाही बरती जा रही है। एटीएम की सुरक्षा को लेकर और अधिक सतर्कता की जरूरत है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed