फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nomination under third eye Security

नामांकन के दौरान जुलूस पर नजर रखेगी तीसरी आंख

Fri, 20 Jan 2017 11:52 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 20 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nomination under third eye Security
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic

विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन लालबाग चौराहे व आंख अस्पताल रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। इस दौरान नामांकन करने जा रहे उम्मीदवारों पर नजर रखी जाएगी। यदि उम्मीदवार अनुमति से ज्यादा वाहन और जनसमूह लेकर निकले तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम में उनकी हर गतिविधियाें पर नजर रखी जाएगी। प्रत्याशी पटाखे और आतिशबाजी का इस्तेमाल नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


आयोग के आदेश के तहत नामांकन करने वाले उम्मीदवार और उनके चार प्रस्तावक ही नामांकन स्थल सदर तहसील में प्रवेश कर सकेंगे। तहसील परिसर से 100 मीटर की दूरी पर उनके समर्थक होंगे। अनुमति के अनुसार ही प्रत्याशी वाहनों और जनसमूह लेकर आ सकेंगे।
विज्ञापन


नामांकन स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगने की तैयारी शुरू हो गई हैं। वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई हैं। जो प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा खुफिया तंत्र और सिविल पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे, जो प्रत्याशी और उनके समर्थकों की प्रत्येक गतिविधियां पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अफसरों को प्रमुख स्थानों पर ऑन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। इनके साथ एक-एक पुलिस अफसर भी लगाया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed