{"_id":"6250821756c89d6f73689006","slug":"nodal-officers-should-coordinate-with-banks-to-get-loans-dm-sitapur-news-lko625249739","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसर बैंकों से समन्वय कर दिलाएं ऋण: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसर बैंकों से समन्वय कर दिलाएं ऋण: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने लंबित आवेदनों की समीक्षा की। सभी ईओ को निर्देश दिए कि एक नोडल अफसर नामित कर दें जो बैंकों से समन्वय स्थापित करते हए प्राप्त ऋण आवेदनों का निस्तारण करा सके।
डीएम प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लंबित आवेदनों का शीघ्रता से निस्तारण कर अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी आवेदन लंबित हैं, उनका शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटरी दुकानदारों को डिजिटल लेनदेन के बारे में बताया जाए। जिनके पास फोन है, उनको क्यूआर कोड से लेनदेन कराया जाए ताकि उनकी प्रतिदिन की कमाई सीधे उनके खाते में जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी इनएक्टिव वेन्डर्स को चिह्नित करते हुए क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जाए। क्यूआर कोड के माध्यम से ही लेनदेन कराया जाए। जिनको डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें ट्रेनिंग दी जाए। बैठक में पीओ डूडा सुधीर गिरी, लीड बैंक मैनेजर व ईओ आदि अफसर उपस्थित रहेे।