{"_id":"6822420e721ab518b60ec4b7","slug":"no-doctor-has-been-posted-for-five-years-treatment-is-difficult-sitapur-news-c-102-1-slko1053-132132-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पांच साल से डॉक्टर की तैनाती नहीं, इलाज दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पांच साल से डॉक्टर की तैनाती नहीं, इलाज दुश्वार
Tue, 13 May 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 13 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। जिम्मेदारों की उदासीनता से सकरन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में है। कस्बा इलाके में स्थित पीएचसी पर बीते पांच वर्षों से चिकित्सक की तैनाती न होने के साथ ही संसाधनों की कमी से लोगों को इलाज तक मिलना दुश्वार है। इस कारण सर्दी जुकाम बुखार के इलाज के लिए भी लोगों को सीएचसी तक की दौड़ लगाने की परेशानी उठाना पड़ रही है।
सकरन में कहने को तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना है लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की तैनाती न होने के कारण लोगों को मजबूरी में निजी चिकित्सकों के यहां अपना इलाज कराना पड़ता है। पांच वर्ष से इस केंद्र पर केवल एक आयुष चिकित्सक व एक फार्मासिस्ट की ही तैनाती है। आयुष चिकित्सक के कभी कभार आने से केंद्र का संचालन फार्मासिस्ट के भरोसे चलता है। ऐसे में बीमार पड़ने पर लोगों को 15 किमी दूर सांडा, 20 किमी दूर तंबौर, 25 किमी दूर लहरपुर व 30 किमी दूर बिसवां सीएचसी तक की दौड़ लगाने की परेशानी उठाना पड़ती है।
कस्बा निवासी रामचंद्र यादव व बरियारी के शुक्लनपुरवा निवासी सुशील शुक्ल ने बताया कि केंद्र पर डॉक्टर न होने से बुखार व पेट दर्द जैसी सामान्य बीमारी के इलाज के लिए भी प्राइवेट डाक्टरों के पास जाकर मोटी फीस चुकाना पड़ती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल सचान ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते केंद्र पर चिकित्सक नहीं है। इसके लिए सीएमओ के साथ ही विभाग के अन्य आला अफसरों को पत्र भेजा गया है।