{"_id":"67e44b59ed56939c7d088827","slug":"nine-new-ayurvedic-hospitals-will-be-built-in-the-district-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129199-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिले में बनाए जाएंगे नौ नए आयुर्वेदिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिले में बनाए जाएंगे नौ नए आयुर्वेदिक अस्पताल
Thu, 27 Mar 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में नौ नए आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इनमें से छह अस्पतालों का बजट आ गया है। तीन अस्पतालों का बाद में आएगा। इससे जिले में इन अस्पतालों की संख्या बढ़कर 48 हो जाएगी। इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। शासन ने जिले में नौ नए आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित करने की मंजूरी दी है। इन अस्पतालों के लिए पहले से ही जमीन चिह्नित कर ली गई है। एक अस्पताल के भवन निर्माण पर 21.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
ये अस्पताल चार बेड के होंगे। इनमें ओपीडी की सेवाएं संचालित होंगी। यहां मरीजों को इलाज के साथ ही दवाएं भी निशुल्क मिलेंगी। इन अस्पतालों को बनाने की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दी गई है। पहले चरण में छह अस्पतालों का बजट आया है। उम्मीद है कि जल्द ही तीन और अस्पतालों का बजट आ जाएगा।