फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nine absentee with superintendent in inspection

निरीक्षण में अधीक्षक सहित नौ गैरहाजिर

Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nine absentee with superintendent in inspection
पिसावां (सीतापुर)। पिसावां सीएचसी को कोविड अस्पताल बनाए जाने की कवायद के बीच मंगलवार को एसडीएम महोली पंकज प्रकाश राठौर ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक समेत नौ कर्मी अनुपस्थित मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीएमओ ने सीएचसी पिसावां व सिधौली को एलटू अस्पताल बनाए जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत मंगलवार को एसडीएम ने सीएचसी का निरीक्षण करके वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने शौचालय, एक्स-रे रूम, दवा की उपलब्धता, प्रसव कक्ष, टीकाकरण, वैक्सीन कक्ष, इंसेफेलाइटिस वार्ड, स्टोर रूम, उपस्थिति पंजिका सहित सफाई व्यवस्था व ड्यूटी रजिस्टर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव सहित डॉ. पूर्णिक पटेल, सर्वेश कुमार, विवेक कुमार, डॉ. प्रीती वर्मा, फॉमार्सिस्ट विकास वर्मा, पयर्वेक्षक अरुण कुमार शुक्ला, वार्ड ब्वॅाय श्याम प्रकाश व रोहित बिना सूचना के गैर हाजिर मिले। परिसर में गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। एसडीएम ने कहा निरीक्षण के उपरांत सीएचसी में पाई गई खामियों को सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब किसी भी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी। कार्य एवं व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ महोली सीएचसी अधिक डॉ. इमरान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed