फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   New footprints of tiger found in Sitapur, now in Bishunpur, panic spread

Sitapur News: सीतापुर में अब बिशुनपुर में मिले बाघ के नए पगचिह्न, फैली दहशत

Fri, 14 Feb 2025 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
New footprints of tiger found in Sitapur, now in Bishunpur, panic spread
बाघ के पगचिह्न।
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। इलाके में बाघ करीब दो महीने से ठिकाना बनाए हुए है। शुक्रवार को बिशुनपुर गांव के पास खेत में बाघ के नए पगचिह्न मिले हैं। बाघ की लगातार चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। उधर, वन विभाग की टीम गश्त व रेस्क्यू की कवायद में बेहद सुस्त है। सूचना के बाद भी शुक्रवार को वन विभाग से कोई भी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में आए दिन बाघ के ताजा पगचिह्न मिल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग कोई ठोस कदम उठाकर बाघ को पकड़े या किसी तरह उसे यहां से जंगल भेजने की कोशिश करे, ताकि ग्रामीणों का दैनिक जीवन सामान्य हो सके। बृहस्पतिवार को हरगांव रेंज में रामविलास पुरवा के पास गन्ने के खेत में गोवंशों का शव मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। खेत में पगचिह्न भी मिले थे। जांच कर वन विभाग ने स्पष्ट किया कि पगचिह्न बाघ के हैं। इधर, सीतापुर वन रेंज के बिशुनपुर के पश्चिम कमलू ने बृहस्पतिवार रात गेहूं के खेत में पानी लगाया था। शुक्रवार सुबह वह खेत देखने पहुंचे तो बाघ के पगचिह्न नजर आए। वन विभाग को सूचना दी, लेकिन वन विभाग रेंज सीतापुर से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। बाघ के बार-बार लोकेशन बदलने से ग्रामीणों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed