फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   New footprints of tiger found for the third time in four days in Bishunpur, Sitapur

Sitapur News: सीतापुर के बिशुनपुर में चार दिन में तीसरी बार मिले बाघ के नए पगचिह्न

Tue, 18 Feb 2025 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
New footprints of tiger found for the third time in four days in Bishunpur, Sitapur
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। बाघ ने बिशुनपुर के पास ठिकाना बना रखा है। पिछले चार दिनों में बिशुनपुर के पास लगातार तीसरी बार बाघ के नए पगचिह्न मिले हैं। बाघ की लगातार चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। कई गांवों के ग्रामीणों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। वन विभाग की बाघ को तलाशने व पकड़ने की कवायद रस्म अदायगी तक सीमित है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके में बाघ की लगातार चहलकदमी के बाद भी वन विभाग उसके ठिकाने का पता नहीं लगा पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की कार्रवाई पगचिह्न मिलने पर जांच व गश्त तक सीमित रहती है। बाघ को पकड़ा जा सके, इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सोमवार सुबह सीतापुर रेंज के बिशुनपुर में नए पगचिह्न मिले। फर्रकपुर-धरनाग मार्ग पर स्थित बिशुनपुर निवासी दिलीप तिवारी की फर्टिलाइजर की दुकान के पास खेत तक पगचिह्नत पाए गए हैं। बिशुनपुर के दक्षिण चकमार्ग पर भी नए पगचिह्न मिले हैं। डिप्टी रेंजर सीतापुर मुशीर अहमद ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पगचिह्नों की जांच की। गश्त में वन विभाग के हाथ हमेशा की तरह कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर मुशीर अहमद ने बताया कि बाघ अपनी जगह पर रुक नहीं रहा है। शिकार की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। पगचिह्नों की जांच के आधार पर पता चला है कि बाघ की संख्या एक ही है। बाघ शिकार करने के बाद हरगांव रेंज के रोजहा की ओर चला जाता है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed