{"_id":"5f8b274e8ebc3e9be55bb4a5","slug":"navratra-sitapur-news-lko545781773","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलपुत्री की उपासना कर मांगा सुख-समृद्धि का वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलपुत्री की उपासना कर मांगा सुख-समृद्धि का वरदान
विज्ञापन
navratra
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार को भक्तों ने मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की उपासना कर सुख, शांति, वैभव व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घरों में कलश स्थापित कर श्रद्धालुओं ने उपवास रखते हुए दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिरों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। ‘जय माता दी’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
नैमिषारण्य मे मां ललिता देवी मंदिर, शहर के दुर्गा मंदिर आलमनगर, आंख अस्पताल मार्ग स्थित संतोषी माता मंदिर, पंजाबी धर्मशाला स्थित दुर्गा मंदिर, पराग डेरी के निकट स्थित काली मंदिर में कोरोना काल के इस शारदीय नवरात्र में मास्क लगाकर पहुंचने वाले भक्तों को आपस में दो गज की दूरी बनाते हुए दर्शन कराए गए।
भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। तमाम श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर घरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसके अलावा शाम को शहर समेत जिले भर के मंदिरों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए आरती हुई, जिसमें भक्तों ने शामल होकर मां की आराधना की। माता के नाम के जयकारे लगाए। शहर के अलावा लहरपुर, मिश्रिख, सिधौली, महोली, महमूदाबाद, बिसवां, कमलापुर, खैराबाद, हरगांव, पिसावां, संदना, रेउसा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र के पहले दिन उत्सव सा माहौल रहा।