{"_id":"68ee99a7ddb220b54b0ba4e4","slug":"naimisharanya-will-be-illuminated-with-the-light-of-125-lakh-lamps-sitapur-news-c-102-1-stp1002-142347-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमग होगा नैमिष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमग होगा नैमिष
Wed, 15 Oct 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
नैमिषारण्य। अयोध्या की तरह नैमिष तीर्थ में इस बार भी दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। चक्रतीर्थ समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों को 1.25 लाख दीपकों की रोशनी से आलोकित किया जाएगा। इसकी तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार को एडीएम नीतीश कुमार सिंह व एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने चक्रतीर्थ का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिशासी अधिकारी को पूरे नैमिष क्षेत्र की साफ-सफाई कराने के साथ रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया।
दीपोत्सव पर इस बार सिग्नेचर डेकोरेशन. लखनऊ की ओर से नैमिष तीर्थ के चौराहों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से भव्य तरीके से सजाया जाएगा। ललिता देवी मंदिर से चक्रतीर्थ तक अयोध्या की तरह रामपथ बनाया जाएगा। इस पर भगवान राम के भजनों की स्वर लहरियां सुनाई देंगी। चक्रतीर्थ की भव्य अष्टकोणीय महाआरती भी उतारी जाएगी। आयोजन के दौरान तीर्थ पर बने सभी मंदिरों को रंगीन झालर और रंगोली से सजाने के साथ ही चक्रतीर्थ प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन भी होगा।
मिश्रिख ईओ विंध्याचल ने बताया कि चिह्नित क्षेत्रों की साफ सफाई कराने के साथ तीर्थ स्थल सहित कुंड की दीवारों के रंग-रोगन का काम शुरू करा दिया गया है। ताकि समय रहते इसे पूरा कराया जा सके। इस मौके पर नायब तहसीलदार विवेक तिवारी, लेखपाल कुलदीप सिंह, चक्रतीर्थ के प्रधान पुजारी राजनारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।