{"_id":"681519e9f0a0d65f2b0a4afa","slug":"nagar-panchayat-administration-engaged-in-cleaning-drains-sitapur-news-c-102-1-stp1003-131432-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नालों की सफाई में जुटा नगर पंचायत प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नालों की सफाई में जुटा नगर पंचायत प्रशासन
Sat, 03 May 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 03 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। आगामी मानसून के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। स्वच्छता व साफ सफाई को लेकर रोस्टर के मुताबिक अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ बनाया जा रहा है।
सफाईकर्मियों की टोली बनाकर पहले वार्डवार नालियों की साफ-सफाई कराई गई। बीमारी से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर व चूना का छिड़काव कराया गया। इसके बाद नालों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर, गंज बाजार में सफाई नायक राकेश कुमार की देखरेख में नाला की साफ सफाई कराई गई। अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्रा ने बताया कि वर्षा ऋतु से पहले ही नगर के सभी नालों की साफ सफाई कराते हुए जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।