{"_id":"60bbbd6b8ebc3e817565f164","slug":"must-plant-a-plant-in-life-take-care-of-it-sitapur-news-lko5811414106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं, उसकी परवरिश करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं, उसकी परवरिश करें
विज्ञापन
कमलापुर में पौधरोपण करते लोग। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में वन विभाग समेत कई संस्थाओं ने पौधरोपण किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाइयों ने मिशन ऑक्सीजन के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क लालबाग में पौधरोपण किया। प्रदेश सह मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई ने बताया कि पर्यावरण जागरूकता को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जन जागरण करता चला आ रहा है।
स्वच्छ भारत और समृद्ध भारत के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण करना हमारी अहम जिम्मेदारी है। जिला संयोजक आकाश अवस्थी ने बताया कि जिले में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 3100 से अधिक पौधे लगाना लक्ष्य है। शनिवार को जिले की 19 नगर इकाइयों पर कार्यकर्ताओं ने 1200 से अधिक पौध रोपित किए हैं।
मौके पर पंकज पाठक, आकाश, सौरभ यादव, प्रतीक शुक्ल, अभिषेक भार्गव, शशिकांत आदि मौजूद रहे। लहरपुर संवाद के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा स्थानीय प्रभात राजेंद्र कुमार पूनम देवी महाविद्यालय प्रांगण एवं नगर कोतवाली परिसर में पौधे रोपे। सदस्यों ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस पर शपथ लें कि हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ सुंदर रखना है।
विज्ञापन
हमें केवल पौधा लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल भी करनी है। जिससे हमें पर्याप्त हवा ऑक्सीजन मिलती रहे। नगर अध्यक्ष मीनाक्षी मिश्रा ने बताया हमें पेड़ों की अपने बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए। अमित नाग, कवि आशुतोष मिश्र, अभिजीत गौर मौजूद रहे। महोली संवाद के अनुसार पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए कई स्थानों पर पौधे रोपित किए गए।