Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Muslim religious leader spoke on Wakf Amendment Bill... this is a political issue

Sitapur News: वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले मुस्लिम धर्मगुरु...यह राजनीतिक मसला

Thu, 03 Apr 2025 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Muslim religious leader spoke on Wakf Amendment Bill... this is a political issue
सीतापुर। वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश कर दिया गया। इसके जरिये मौजूदा वक्फ कानून में बदलाव किया जाना है। इसके बाद से एक नई बहस शुरू हो गई है। विपक्ष और मुस्लिम धर्म गुरु इस विधेयक के हवाले से भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वक्फ संशोधन विधेयक पेश होने के बाद छिड़ी बहस में सीतापुर भी पीछे नहीं है। हांलाकि, यहां मुस्लिम धर्मगुरु आलोचना के बजाय संयम बरतने पर जोर दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह सब राजनीतिक मुद्दे हैं। हमें इससे इतर होकर आपसी भाईचारे को कायम रखना है। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने के मामले पर अमर उजाला से अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन




मुसलमानों के ईमान का मामला
वक्फ संशोधन विधेयक लाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। अब तक जो भी सरकारें रहीं, कोई वक्फ संशोधन विधेयक नहीं लाई। फिर अब क्यों उसको लाने पर सरकार उतावली है। हुक्मरान क्या साबित करना चाहते हैं। यह मामला मुसलमानों के ईमान का है।
विज्ञापन

- मौलाना शौकत कासमी, पेश इमाम ईदगाह सीतापुर




अमन शांति बनाए रखें
वक्फ संशोधन विधेयक सदन में लाने के लिए सरकार ने जो कदम उठाया है, उसके लिए हमारी देश वासियों से यही अपील है कि देश में अमन शांति का ध्यान रखकर ही अपनी बात का इजहार करें। सबसे पहले हमारे देश में अमन-शांति कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डाॅ. मुफ्ती इलियास कासमी, पेश इमाम ईदगाह खैराबाद

एकता-भाईचारा बरकरार रखें
वक्फ संशोधन विधेयक सदन में पेश हो चुका है। इसके बाद जो होगा सबके सामने आ ही जाएगा। उससे भी ज्यादा जरूरी है हम अपने देश में अमन-सुकून कायम रखें। हमारा मुल्क ऐसा गुलदस्ता है जहां पर सभी धर्मों के लोग रहते हैं। मुल्क में एकता, भाईचारे को बरकरार रखें यही हमारे मुल्क की गंगा-जमुनी तहजीब है।


- मुफ्ती मोहम्मद आबताब आलम नदवी, खैराबाद




यह मामला सियासतदारों का
वक्फ संशोधन विधेयक सदन में लाने को लेकर जहां तक मेरी राय नगर व देशवासियों से है, यह मामला देश के बड़े सियासतदारों का है। उनकी बाते हैं। हमें सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि देश में अमन-शांति मुल्क की गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसका खयाल अवश्य रखें।

- नजमुल हसन उर्फ शोएब मियां, सज्जादानशीन दरगाह बड़े मखदूम साहब खैराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed