{"_id":"624ddfcd62be112b2719abd5","slug":"murder-sitapur-news-lko6249275172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को दबंगों ने एक अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि वह पिट रहे अपने भतीजों को बचाने के लिए पहुंचा था, जिस पर गुस्साए दबंगों ने अधेड़ की पीटकर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हरगांव थाना क्षेत्र के गांव मोहरसा निवासी सगे भाई धीरज व अभिषेक बुधवार को गांव के पास ही घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ओझियापुर निवासी लालू के खेत में लगे चने के पेड़ तोड़ लिए। आरोप है कि इससे आक्रोशित खेत के मालिक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर धीरज व अभिषेक को पीटना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों के ताऊ कंधई (55) पास में ही बकरियां चरा रहे थे।
शोर सुनकर वह घटनास्थल पर आ गए और बीचबचाव करने लगे। आरोप है कि दबंगों ने उनकी एक नहीं सुनी। बल्कि कंधई को खेत में ही लाठी डंडों से पीट दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में एसओ हरगांव बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में एक नामजद समेत तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अधेड़ की मौत सिर की नस फटने या फिर किसी अन्य अंदरूनी चोट लगने से हुई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उसकी नाक से खून निकल रहा था। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।