फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   murder

मिश्रिख में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Sun, 13 Sep 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
murder
मिश्रिख/कल्ली चौराहा। कोतवाली मिश्रिख इलाके में रविवार को गांव के बाहर भैंस चरा रहे एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को दो गोली मारी गई हैं। वारदात अंजाम देकर बाइक सवार हत्यारे मौके से फरार हो गए हैं। मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मछरेहटा थाना क्षेत्र के हयातपुर गांव निवासी मदनलाल पाल (45) पुत्र सोहन लाल मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के मल्हपुर जरिगंवा गांव के निवासी मंगू पाल के यहां अपनी ससुराल में लगभग 12 वर्षों से रहता था। रविवार को मदनलाल भैंस चराने के लिए अपने गांव से कुछ दूरी पर सूरजपुर मार्ग पर गया था। इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली मदनलाल के सीने और दूसरी सिर में लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर कर एसपी आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने जांच पड़ताल की। हालांकि हत्या की वजह है और हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका था। चर्चा है कि मृतक की कुछ लोगों से जमीन की रंजिश चल रही थी। घटना को लेकर मृतक के रिश्तेदार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एएसपी का कहना है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed