फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   murder

गला घोंटकर भाभी को मार डाला, गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
murder
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक महिला की उसके चचेरे देवर ने गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही घर पहुंच कर बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने की मनगढ़ंत कहानी बयां करने लगा। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने देवर से कड़ाई से पूछताछ की। उसने पुलिस के सामने सारे राज उगल दिए और हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। घटना के पीछे जमीनी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी रेनू (35) पत्नी देवनाथ बुधवार की सुबह गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। इसी बीच उसके चचेरे देवर मिश्रीलाल ने उसे दबोच लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। भाभी को मौत के घाट उतारने के बाद वह खुद ही घर पहुंचा और बदमाशों द्वारा भाभी की हत्या की मनगढ़ंत कहानी बयां करने लगा। खबर लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संदिग्ध लगते देख ग्राम प्रधान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मिश्रीलाल से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए। पुलिस के सामने उसने हत्या किए जाने का जुर्म कबूल लिया। घटना के पीछे जमीनी रंजिश बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे हरदोई जनपद के थाना टड़ियावा के बेहटी गांव निवासी मृतका के पिता कप्तान ने मिश्रीलाल, उसके पिता, चाचा व भाई समेत चार लोगों के हत्या में शामिल होने का आरोप लगते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर महोली बृजेश मिश्रा ने बताया कि मृतका के पति की ओर से दी गई तहरीर में मिश्रीलाल पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं मायके पक्ष के लोगों की भी तहरीर ले ली गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed