फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Murder case registered in the afternoon, section had to be changed in the evening

Sitapur News: दोपहर में दर्ज किया हत्या का मुकदमा, शाम को बदलनी पड़ी धारा

Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered in the afternoon, section had to be changed in the evening
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस 10 दिन से हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। मामले में मृतका के मायके पक्ष ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो वहां से हुई सख्ती के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर में मृतका के ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद विवेचना शुरू करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी तो पता चला कि विवाहिता की डूबने से मौत हुई है और उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। इसके बाद शाम को पुलिस को मुकदमे की धारा बदलनी पड़ी। आरोपियों पर आत्महत्या के उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दुर्गापुरवा निवासी बीनू का शव 13 जनवरी को गोपालादास घाट के पास सरायन नदी में उतराता मिला था। हरगांव के गांव पकरिया मजरा बरोसा निवासी पिता सुरेश कुमार के मुताबिक, बीनू ने दुर्गापुरवा निवासी गोलू के साथ अपनी मर्जी से विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से बीनू को गोलू के पिता श्याम लाल, माता, बड़ा भाई विनोद व छोटू, प्रमोद व रिंकू परेशान कर रहे थे। गत छह जनवरी को बीनू को पुत्री हुई तो आरोपीगण उसे और प्रताड़ित करने लगे। 13 जनवरी को बीनू की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।

उन्होंने उसी दिन पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि मुकदमे को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में तरमीम कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed