{"_id":"691cc7a941086411b60a179a","slug":"multilingual-signage-boards-to-be-installed-in-naimisharanya-at-a-cost-of-rs-25-crore-sitapur-news-c-102-1-slko1037-144501-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नैमिष में 2.5 करोड़ से स्थापित होंगे बहुभाषी साइनेज बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नैमिष में 2.5 करोड़ से स्थापित होंगे बहुभाषी साइनेज बोर्ड
Wed, 19 Nov 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
कुछ इस तरह से जानकारी के लिए बनेगा स्तंभ।
सीतापुर। नैमिषारण्य आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग करीब ढाई करोड़ की लागत से बहुभाषी साइनेज बोर्ड स्थापित करने जा रहा है। इसमें पांच भाषाओं को शामिल किया गया है। इसका डीपीआर तैयार किया जा चुका है।
डीपीआर के अनुसार नैमिषारण्य क्षेत्र में पचास साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। इनमें पांच भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ को शामिल किया गया है। इस साइनेज बोर्ड पर सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश नैमिष तीर्थ विकास परिषद का लोगो रहेगा। इसके बाद पांचों भाषाओं में स्थान के नाम लिखे होंगे। सबसे नीचे एक क्यू आर कोड भी होगा। जिसे स्कैन कर श्रद्धालु स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस साइनेज बोर्ड को कंक्रीट के फाउंडेशन पर स्थापित किया जाएगा।
एक साइनेज बोर्ड पर आएगी पांच लाख लागत
डीपीआर के अनुसार एक साइनेज बोर्ड को स्थापित करने में करीब पांच लाख रुपये का खर्च आएगा। नैमिषारण्य क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कुल पचास साइनेज बोर्ड लगेंगे। इसकी कार्य की कुल लागत करीब ढाई करोड़ अनुमानित है।