{"_id":"687d347f291a14858e0b072e","slug":"most-blos-will-conduct-voter-list-survey-in-aspirational-blocks-sitapur-news-c-102-1-slko1052-136742-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आकांक्षात्मक ब्लॉक में सर्वाधिक बीएलओ करेंगे मतदाता सूची का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आकांक्षात्मक ब्लॉक में सर्वाधिक बीएलओ करेंगे मतदाता सूची का सर्वे
Sun, 20 Jul 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम 18 जुलाई से शुरू हो गया है। बीएलओ की तैनाती कर दी गई है। आकांक्षात्मक ब्लॉक बिसवां में सर्वाधिक 171 बीएलओ मतदाता सूची का सर्वे कर तैयार करेंगे। जिले में 19 ब्लॉकों में 1884 बीएलओ तैनात किए गए हैं।
सात तहसील क्षेत्रों के 19 ब्लॉकों में 1884 बीएलओ की तैनाती की गई है। यह 1588 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची को तैयार करेंगे। इसके लिए वह घर-घर सर्वे करेंगे। 15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस सूची को तैयार करने के लिए ब्लॉकवार बूथ लेवल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। आकांक्षात्मक ब्लॉक बिसवां में सर्वाधिक 171 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं।
दूसरे नंबर पर रेउसा ब्लॉक में 118, सिधौली में 110, बेहटा में 103 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। अन्य ब्लॉकों में भी बीएलओ को सर्वे के लिए नियुक्त किया गया है। यह 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण व हस्तलिखित सूची तैयार करेंगे। एक जनवरी 2025 को 18 साल पूर्ण करने वाले युवाओं को सूची में शामिल किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीएल भार्गव ने बताया कि सभी तहसीलों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के प्रयोग होने वाली सामग्री उपलब्ध कराई गई है।