{"_id":"62b607acb42fac0306236ae6","slug":"monitor-development-works-daily-dm-sitapur-news-lko6366931107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिदिन करें विकास कार्यों का निरीक्षण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिदिन करें विकास कार्यों का निरीक्षण : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के पेच भी कसे। संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों का प्रतिदिन निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि टंकियों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए व निर्माणाधीन टंकियों की गुणवत्ता की जांच भी कराई जाए। जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गये हैं, उनमें बिजली का कनेक्शन कराकर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देेश दिए। कहा कि सीएचसी व पीएचसी भवनों के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनमें जल्द ही बिजली का कनेक्शन करा दिया जाए। इसके साथ ही ड्रग वेयरहाउस के काम को भी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करा लिया जाए।
राजकीय निर्माण निगम द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता को शेष कार्य जल्द से जल्द पूरा कराकर हैंडओवर कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी तत्काल जिला अर्थ संख्याधिकारी कार्यालय में दें ताकि समन्वय स्थापित करते हुए अग्रिम कार्यवाही शीघ्रता के साथ की जा सके।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने पीएचसी पोखराकलां व पीएचसी किशुनपुर के निर्माण, महमूदाबाद में हास्टल के निर्माण, रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरौहा में अग्निशमन केंद्र के आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण, नैमिषारण्य-मिश्रिख में चक्रतीर्थ के प्रमुख प्रवेश द्वार को कॉरीडोर के रूप में विकसित करने आदि की समीक्षा की।
डीएम ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, ग्राम कोल्हुआ बरेठी में पड़ाव नंबर-10 पर रैन बसेरा का निर्माण कार्य, दीनदयाल उपाध्याय पीजी कॉलेज में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, कम्प्यूटर भवन व शौचालय का निर्माण व आचार्य नरेंद्र देव स्मृति पार्क की प्रगति के बारे में अफसरों से पूछताछ की।
इसके बाद बिसवां तहसील क्षेत्र के ग्राम बढ़ईनपुरवा, शेखपुर, पासिनपुरवा, खालेपुरवा, बड़ईडीह में शारदा नदी के कटान से सुरक्षा के लिए स्टड का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।