फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Money spent, Panchayat Bhawan incomplete

Sitapur News: धनराशि खर्च, पंचायत भवन अधूरा

Sun, 27 Apr 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 27 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Money spent, Panchayat Bhawan incomplete
सकरन (सीतापुर)। पंचायत भवन बनाने के लिए निर्धारित धनराशि खर्च कर ली गई, जबकि पंचायत भवन का निर्माण अधूरा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की है, जिससे पंचायत भवन तय मानकों के अनुसार बन सके। प्रकरण विकास खंड बेहटा की ग्राम पंचायत लखनापुर का है।
विज्ञापन

यहां के निवासी मुन्नालाल ने जिलाधिकारी को दिए गए शपथ पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी ग्राम पंचायत में पंचायत निधि से पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। प्रधान व पंचायत सचिव की ओर से 15 मार्च 2024 से 14 मार्च 2025 के तक पंचायत भवन के एवज में 9.49 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जबकि नवनिर्मित पंचायत भवन में न तो दरवाजे लगवाए गए हैं और न ही उसकी रंगाई-पुताई कराई गई है।
विज्ञापन

पंचायत भवन में बने शौचालयों में भी दरवाजे नहीं लगवाए गए हैं। पंचायत भवन अधूरा होने के बावजूद लाइब्रेरी के नाम पर 22400 रुपये का भुगतान किया गया है। मुन्नालाल ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed