फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Modi will make the election atmosphere today

आज जनसभा कर चुनावी माहौल बनाएंगे मोदी

Wed, 16 Feb 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Modi will make the election atmosphere today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर ग्रास फार्म मैदान पर तैयार किया गया मंच। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। लोकतंत्र के महापर्व से पहले चुनावी माहौल बनाने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में आ रहे हैं। वह करीब एक घंटे तक रहेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चौकसी इतनी कड़ी की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। कार्यक्रम को देखते हुए आरएमपी और बहुगुणा मार्ग पर आवागमन को बंद किया जाएगा। वाहनों के आवाजाही पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी। मंगलवार की देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका था।
विज्ञापन

जिले में 23 फरवरी को चौथे चरण के तहत चुनाव होना है। उससे पहले चुनावी माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में आ रहे हैं। शहर के ग्रास फार्म पर आएंगे। चुनावी जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। पीएम के आने को लेकर पिछले कई दिनों से ग्रास फार्म पर तैयारियां चल रहीं थी। ग्रास फार्म के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। ग्राउंड पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। एक पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर, जबकि दो पर उनकी सुरक्षा में लगे चापर उतरेंगे।
विज्ञापन

तीनों हेलीपैड बनकर तैयार हो चुके हैं। प्रधानमंत्री बुधवार को दोपहर तीन बजे के बाद ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। ऐसी जानकारियां मिल रही हैं। हालांकि, उनकी सुरक्षा को देखते हुए आगमन के कार्यक्रम को सार्वजनिक नहीं किया गया है। बताते हैं कि प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक रहेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रवाना हो जाएंगे। पीएम के आगमन को लेकर पुलिस की ओर से डायवर्जन भी किया गया है। छोटे और बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर डायवर्जन रहेगा। कनवाखेड़ा से शहर में आने वाले आरएमपी मोड़ तक आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इसी तरह से आरएमपी मोड़ से लेकर बहुगुणा तक आवागमन बंद रहेगा। किसी को भी आने-जाने की छूट नहीं रहेगी। शहर के बाईपास से होकर गुजरने वाले बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोका गया है।
सीओ सिटी ने बताया कि लखनऊ की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को बिजवार के पास डायवर्ट करके हरगांव से महोली जाने वाले मार्ग से होते हुए सीधे महोली निकाला जाएगा। इसी तरह से महोली से आने वाले वाहनों को सीधे सीतापुर नहीं आने दिया जाएगा। महोली से हरगांव के रास्ते बिजवार के पास से जाने की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं।
नहीं आएंगे मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की सुगबुगाहट हो रही थी। इसकी तैयारी भी थी, लेकिन मंगलवार को साफ हो गया है कि वे बुधवार को नहीं आ रहे हैं।

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
प्रधानमंत्री की जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछले कई दिनों एसपीजी ने डेरा डाल रखा था। उसकी निगरानी में ही काम चल रहा था। सोमवार को हेलीकॉप्टर ने भी ग्राउंड का रिहर्सल किया था। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में कई जिलों की पुलिस आ चुकी है। सीओ सिटी ने बताया कि छह जिलों के एसपी, 12 एएसपी, 25 सीओ, इंस्पेेक्टर, सब इंस्पेक्टर, महिला-पुरुष सिपाही, पीएसी तैनात रहेगी। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट रहेंगी। एलआईयू, आईबी तक तैनात रहेगी। सभी की नजर हर एक गतिविधियों पर रहेगी। कार्यक्रम स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। तलाशी अभियान के बाद ही लोगों को जाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed