फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mobile usurped Shoplifter

कोरियर वाहन से डेढ़ लाख  रुपये के मोबाइल ले उड़े 

Sat, 30 Jul 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mobile usurped Shoplifter
जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala

मोबाइल सप्लाई करने बिसवां जा रही मैजिक को धोखे से रोककर बाइक सवार दो उचक्के वाहन से मोबाइल के गत्तों से भरा बोरा उठाकर भाग निकले। जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल थे। वाहन चालक ने कोरियर कंपनी के अलावा पुलिस को मामले की सूचना दी। 

विज्ञापन


एक कंपनी लखनऊ से दो बड़ी कंपनियों के मोबाइल हेडसेट सप्लाई करने बिसवां जा रही थी। जब मोबाइल लेकर मैजिक चालक आलोक तिवारी कमलापुर के कान्हमऊ व सीतारसोई के बीच पहुंचा, तभी बाइक सवार दो लोग पहुंचे। इन लोगों ने गाड़ी चालक को बारिश में बोरा भीगने की बात बताई। इस पर चालक ने जैसे ही गाड़ी रोकी, बाइक पर सवार एक युवक ने गाड़ी से एक बोरा उतार लिया और बाइक पर लादकर अपने साथी संग भाग निकला।
विज्ञापन


बताते हैं कि बोरे के अंदर गत्तों में करीब डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल थे। इनको उचक्के लेकर भाग गए। घटना के बाद चालक ने कोरियर कंपनी के रामदयाल को सूचना दी। जिसके बाद थाने में खबर दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed