{"_id":"64ff5b3e862a5d988100ca17","slug":"mnrega-workers-face-difficulty-in-getting-employment-sitapur-news-c-102-1-slko1052-2478-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिलने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिलने में परेशानी
Mon, 11 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बारिश से मनरेगा के तहत कार्य कम हुए हैं। इससे मनरेगा मजदूरों को रोजगार की दिक्कतें उत्पन्न हो गई हैं। उन्हें अपने परिवार के भरण-पोषण में परेशानी हो रही है। योजना के तहत दो दिन में 2635 मजदूर घट गए हैं। बारिश के कारण मिट्टी के कार्य बाधित हैं।
मनरेगा में कार्य योजना के अनुसार चिह्नित कार्यों में मजदूरों को रोजगार दिया जाता है। इसके लिए ई-मस्टर रोल जारी किया जाता है। प्रतिदिन इसी के अनुसार कार्यों में संबंधित जॉब कार्डधारक मजदूर कार्य करते हैं। बारिश से इस काम में खलल पड़ रहा है। इससे पर्याप्त संख्या में मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है।
नौ सितंबर को 19 ब्लॉक की संबंधित ग्राम पंचायतों में 34528 मजदूरों को रोजगार दिया गया था। 11 सितंबर को मजदूरों की संख्या घटकर 31893 ही रह गई। महमूदाबाद में सबसे कम 377 मजदूरों को कार्य पर लगाया गया। इससे बड़ी संख्या में मजदूर कार्य से वंचित हैं। उन्हें कोई दूसरा कार्य भी नहीं मिल रहा है। बारिश के कारण अधिकांश निजी कार्य भी नहीं हो रहे हैं। एपीओ मुख्यालय दिलीप शुक्ला ने बताया मजदूरों की मांग पर उन्हें कार्य दिया जा रहा है।