{"_id":"650741e8d5603f6c0a0b579b","slug":"miscreants-took-the-watchman-hostage-and-stole-liquor-worth-rs-122-lakh-sitapur-news-c-102-1-slko1055-2740-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चौकीदार को बंधक बना बदमाशों ने उड़ाई 1.22 लाख की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चौकीदार को बंधक बना बदमाशों ने उड़ाई 1.22 लाख की शराब
Sun, 17 Sep 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। कमलापुर थानाक्षेत्र में बदमाशों ने देसी शराब की एक दुकान के चौकीदार को असलहे के दम पर बंधक बना लिया और 1.22 लाख की शराब व 40 हजार की नकदी पार कर दी। इतना ही नहीं बदमाश सीसीटीवी की तार उखाड़ कर डीवीआर भी ले उडे़े। ठेका मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि चोरी हुई है।
कस्बे में जयरामपुर मार्ग पर एक देसी शराब की दुकान है। इस दुकान के मालिक गांधीनगर निवासी रमेश मिश्रा हैंं। दुकान पर जैतनपुर निवासी विष्णु कुमार चौकीदारी करता है। रमेश के मुताबिक रविवार की भोर छह बदमाश उसकी दुकान पर आए। ो शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश करने लगे। इतने में ही वहां चौकीदार मौके पर पहुंच गया। दो बदमाशों ने चौकीदार पर असलहा तान दिया और दुकान के आगे बने एक घर में बंधक बनाकर बैठा दिया। बदमाशों ने दुकान से एक लाख 22 हजार 150 रुपये की शराब उठा लिया। साथ ही दुकान में रखे 40 हजार 390 रूपये पार कर दिए। बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी के तार उखाड़ कर डीवीआर भी ले गए।सीओ सिधौली शोभित कुमार ने बताया कि नकब लगाकर चोरी की गई थी। मामले में जांच पड़ताल कर मुकदमा लिखा जाएगा।