{"_id":"62dc3c8f75e2ad25ad24bfba","slug":"miscreants-throw-girl-from-moving-car-in-sitapur-fear-of-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: बदमाशों ने छात्रा को चलती कार से फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: बदमाशों ने छात्रा को चलती कार से फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका
Sun, 24 Jul 2022 12:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:08 AM IST
सार
रामकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा शनिवार को दोपहर के वक्त एक कॉलेज में मार्कशीट लेने आई थी। जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर के थाना रामकोट इलाके में कार सवार बदमाशों ने एक छात्रा को देर रात सड़क के किनारे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस दुष्कर्म की बात को नकारते हुए कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन
रामकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा शनिवार को दोपहर के वक्त एक कॉलेज में मार्कशीट लेने आई थी। जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी देर तक परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद देर रात करीब 10 बजे नवीन चौक के पास कार सवार बदमाश उसको कार से बाहर सड़क पर फेंक कर भाग निकले और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता को पहले नवीन चौक चौकी लाया गया और उसके परिजनों को भी बुलाया गया। उसके बाद मामले को दबाने के लिए रामकोट पुलिस उसे थाने ले गई । एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि एक छात्रा मार्कशीट लेने के लिए आई थी। छात्रा बीकॉम की है। दुष्कर्म जैसी कोई भी घटना पीड़िता के साथ नहीं हुई है। छात्रा अभी कुछ भी बताने में असमर्थ है। उसके परिजनों को बुलाया गया है। जिसके बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन