{"_id":"64d7a9b8ed5886127c043164","slug":"miscreants-shot-on-seeing-the-home-owner-panic-sitapur-news-c-102-1-slko1055-1389-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गृहस्वामी काे देख बदमाशों ने मारी गोली, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गृहस्वामी काे देख बदमाशों ने मारी गोली, दहशत
Sat, 12 Aug 2023 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 12 Aug 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी को देख गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी। घायल को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
गांव शाहाबाद निवासी अखिलेश वर्मा शुक्रवार रात खेतों की रखवाली करने गए थे। वह देर रात लौटे तो घर के दरवाजे खुले देखकर टॉर्च जलाई। इसी बीच घर में छुपे बदमाशों को अखिलेश ने देख लिया। उसके टोकते ही बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली अखिलेश के हाथ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आवाज सुनकर घर के लोग और ग्रामीण जाग गए। सभी शोर मचाते हुए लाठी लेकर दौड़ पड़े तो बदमाश मौके से भाग निकले। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ, सीओ व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
मानपुर और लहरपुर के प्रभारी निरीक्षक भी पुलिसबल के साथ पहुंच गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
दो माह पूर्व हुई लूटपाट की घटना में भी पुलिस के हाथ खाली
थाना क्षेत्र में 22 जून को भी लूटपाट की घटना हुई थी। हालांकि पुलिस ने मामले को सिर्फ चोरी में ही दर्ज किया था। बदमाशों ने गांव जौहरापुर निवासी सोनू के घर को निशाना बनाते हुए गृहस्वामी को असलहे के बल पर बंधक बना लिया था। तोड़फोड़ करते हुए करीब दो लाख का माल पार कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले को दबाते हुए सिर्फ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ितों का आरोप था कि पुलिस ने उनकी तहरीर बदल दी है। इस घटना का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।