फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Miscreants opened fire on the car, bullets hit brother-in-law and brother-in-law.

Sitapur News: बदमाशों ने कार पर की फायरिंग, जीजा-साले को लगी गोलियां

Fri, 19 Sep 2025 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 Sep 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Miscreants opened fire on the car, bullets hit brother-in-law and brother-in-law.
फायरिंग के बाद जांच करते पुलिस अ​धिकारी।
सीतापुर। मछरेहटा के तहरापुर गांव की पुलिया के पास बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने एक चार पहिया वाहन पर कई राउंड फायरिंग की। घटना में कार सवार जीजा-साले को गोलियां लगी हैं। पीड़ितों के अनुसार रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस को मौके पर कारतूस के आठ खोखे मिले हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सहसापुर गांव निवासी हर्षित शुक्ला के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात उनके बड़े भाई अनूप शुक्ला (30) और उनके भाई कुलदीप के साले बिसवां के अमर नगर निवासी प्रशांत अवस्थी (26) कार से दवा लेने मछरेहटा कस्बा गए थे। तहरापुर पुलिया के पास बाइक व कार सवारों ने घेरकर फायरिंग कर दी। इसी बीच उनकी कार भी बंद हो गई। जीजा-साले ने भागने की कोशिश की। इस बीच अनूप के दाहिने हाथ और प्रशांत के पैर में गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। उधर, सरेराह गोली चलने की जानकारी पाते ही मौके पर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे।
विज्ञापन

घटनास्थल पर 12 व 315 बोर के कुल आठ खाली खोखे मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से शुक्रवार सुबह गंभीर हालत में दोनों को लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ मिश्रिख आलोक प्रसाद ने बताया कि अनूप के भाई हर्षित शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की हो चुकी है हत्या, 10 आरोपी जमानत पर हैं बाहर
हर्षित के अनुसार रंजिश के कारण उनके एक भाई की हत्या कर दी गई थी। आठ अगस्त 2024 को उनके भाई कुलदीप की गांव के लोगों ने ही हत्या कर दी थी। प्रशांत उनका साला है। मामले में 14 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। इसमें 10 लोग जमानत पर रिहा हो गए हैं। इसके अलावा चार लोग अभी भी जेल में हैं। परिजन आशंका जता रहे हैं कि इसी रंजिश के चलते फायरिंग की गई है। थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि कार के दोनों साइड गोलियों के निशान मिले हैं। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed