{"_id":"637dc9a5fcc81f70297ad370","slug":"miscreants-looted-three-and-a-half-lakh-rupees-from-a-bank-friend-in-broad-daylight-on-the-strength-of-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News : असलहे के बल पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक मित्र से साढ़े तीन लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News : असलहे के बल पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक मित्र से साढ़े तीन लाख रुपये लूटे
Wed, 23 Nov 2022 12:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Nov 2022 12:50 PM IST
सार
आर्यावर्त बैंक के बैंक मित्र विजय बुधवार सुबह घर से बैग में करीब साढ़े तीन लाख की नगदी लेकर बाइक से बैंक की ओर निकले थे। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने असलहा तानकर पैसे से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले में लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह बैंक शाखा जा रहे एक बैंक मित्र से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस घटना की जांच रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गणेशपुर निवासी विजय आर्यावर्त बैंक के बैंक मित्र हैं। बुधवार सुबह वह अपने घर से बैग में करीब साढ़े तीन लाख की नगदी लेकर बाइक से बैंक की ओर निकले थे। क्षेत्र के नगई मल्लापुर मोड पर अहिरन बाग के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने असलहा तानकर पैसे से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित तुरंत ही कोतवाली पहुंचा जहां उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर पीड़ित को अपने वाहन में लेकर घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ लहरपुर सुजीत दुबे भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित के बताए गए घटनाक्रम के मुताबिक जांच पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र के सभी इलाकों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन