{"_id":"69b30c9c4f008597960a5447","slug":"miscreants-looted-jewelery-worth-two-lakhs-at-gunpoint-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151740-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तमंचे के बल पर दो लाख के जेवर लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तमंचे के बल पर दो लाख के जेवर लूट ले गए बदमाश
Fri, 13 Mar 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट के बाद बिखरा पड़ा सामान।
बिसवां। मतिकरपुर गांव में बुधवार रात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक परिवार को बंधक बनाकर दो लाख के जेवर व नकदी लूट ली। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव निवासी अनूप कुमार यादव के अनुसार वह नगर पालिका बिसवां में काम करते हैं। उनकी ड्यूटी रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रहती है। बुधवार रात वह ड्यूटी करने गए थे। देर रात करीब तीन बजे उनके गांव के राहुल ने फोन कर घर में लूटपाट होने की सूचना दी। जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी व मां ने बताया कि करीब चार बदमाश घर में घुस आए थे। वारदात के समय सभी लोग सो रहे थे।
बदमाशों ने तमंचे के बल पर परिजनों को बंधक बनाते हुए करीब दो लाख रुपये के जेवर, दो हजार रुपये व अन्य कीमती सामान लूट लिया। लूट की वारदात रात करीब 12:30 बजे के आसपास अंजाम दी गई। पुलिस को सुबह करीब 4:30 बजे जानकारी हो पाई। इसके बाद घर पहुंचे एसपी, एएसपी व सीओ ने परिजनों से बात करते हुए उनके बयान दर्ज किए। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अनूप के पिता पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं।