{"_id":"5ffde1928ebc3e2e521e435f","slug":"minor-rails-cut-water-filled-in-homes-sitapur-news-lko559538863","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर की पटरी कटी, घरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर की पटरी कटी, घरों में भरा पानी
विज्ञापन
मिश्रिख से निकली अर्थाना माइनर फटने से बरमी गांव जलमग्न।
- फोटो : SITAPUR
मिश्रिख (सीतापुर)। इलाके से निकली अर्थाना माइनर की पटरी कटने से बरमी गांव में बाढ़ सरीखे हालात बन गए हैं। बरमी के 20 मकानों में पानी भरने से हड़कंप मच गया। घरों के अंदर तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों का भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के मुताबिक माइनर की टेल तक सफाई नहीं होने व पुलिया पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी बंद होने से यह हालात उपजे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
ब्लॉक मिश्रिख के बरमी गांव के सामने मंगलवार को पानी के दबाव से अर्थाना माइनर की पटरी कट गई। इससे पानी गांव के अंदर भरने लगा। देखते ही देखते चोखेलाल, रेवती, विनोद कुमार, बेचेलाल, संतोष, राजेश, ब्रजलाल, राजकुमार, भगौती, रामखेलावन, श्रीकृष्ण, अंकित, रविन्द्र, चंद्रिका समेत 20 लोगों के मकान जलमग्न हो गए। अचानक घरों में पानी भरने से खाद्य सामग्री व अन्य वस्तुएं भीग कर नष्ट हो गईं। ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल में ही माइनर की सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया था। परंतु ठेकेदार ने टेल तक सफाई नहीं कराई। बरमी चौराहे पर जिला पंचायत की दुकानों पर गांव के एक दबंग ने अवैध कब्जा कर लिया है। सरकारी दुकानों को तोड़कर नई दुकानें बनवाई हैं, लिहाजा पुलिया अवरुद्ध होने से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन
इन्हीं कारणों के चलते पानी का दबाव बढ़ते ही माइनर की पटरी कट गई। घरों में पानी भरने से गांव में बाढ़ सरीखे हालात नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच कराई जा रही है। सभी पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।