फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Minor cut

माइनर कटी

Wed, 01 Jul 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 01 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन

लहरपुर में बुधवार दोपहर एक माइनर कट गई। इससे माइनर का पानी खेतों में भर गया। करीब 200 बीघा खेत पानी से लबालब हो गए।

विज्ञापन


खेतों में फसल न होने से किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। सिंचाई विभ्ााग के इंजीनियर माइनर को दुरुस्त कराने में जुटे थे लेकिन देर शाम तक राहत नहीं मिल सकी थी।

मोहिद्दीनपुर के निकट बुधवार को अचानक माइनर कट गई। पानी की धार फूटकर खेतों में बहने लगी। माइनर की करीब 12 फीट पटरी कटकर बह गई।

इससे देर शाम तक करीब 200 बीघा खेतों में पहुंच चुका था। निकट गांव के राम आसरे, रामभजन, रामकुमार, मंगली आदि ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों खेत खाली हैं, खेतों में कोई फसल नहीं है।
विज्ञापन


इस वजह से कोई नुकसान नहीं होने पाया है। पानी आ जाने से जोताई का समय पिछड़ रहा है। किसानों ने बताया कि बहाव तेज होने से खेतों को सूखने में काफी समय लग जाएगा। इससे जोताई प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के जेई मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि माइनर की मरम्मत का काम किया जा रहा है, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज है कि काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। गुरुवार सुबह तक कटान को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed