{"_id":"69b708af5998899e9a0fb8c6","slug":"minister-of-state-for-prisons-threatened-report-filed-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151997-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कारागार राज्यमंत्री को धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कारागार राज्यमंत्री को धमकी, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 16 Mar 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। एक युवक ने कारागार राज्यमंत्री को फोन पर धमकी दी। कोतवाली देहात में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कारागार राज्यमंत्री के कार्यालय सचिव सुरेश कुमार के अनुसार 13 मार्च को दोपहर करीब 12:15 बजे कारागार राज्यमंत्री व हरगांव विधायक सुरेश राही के फोन पर खैराबाद के कसिमापुर गांव निवासी कुलदीप तिवारी ने फोन किया।
कुलदीप ने फोन उठाते ही कहा कि अगर 10 मिनट में फोन न उठता तो गलत हो जाता। सुरेश राही ने हंसते हुए कहा कि क्या हो जाता। इस पर कुलदीप तिवारी ने कहा मैं फेसबुक पर लिख चुका हूं कि मेरे घर में गैस नहीं है... मुझे एक गैस सिलिंडर चाहिए अभी। सुरेश राही ने कहाकि अभी समस्या चल रही है। बिना ओटीपी के गैस नहीं मिल पा रही है। कुलदीप तिवारी ने धमकाते हुए कहा कि कोई बात नहीं सिलिंडर कहीं से ले लूंगा, अपना समझो...। आपका क्या होगा?
इसके बाद कुलदीप तिवारी ने अपने फेसबुक वाल पर अमर्यादित, अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए सुरेश राही के बारे में पोस्ट डालकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया। आरोप है कि कुलदीप ने सुरेश राही के सहयोगी लवकुश शुक्ला से 20 हजार रुपये प्रतिमाह की मांग भी की है। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)