फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Middle-aged dead body found in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव

Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged dead body found in suspicious circumstances
अटरिया/सीतापुर। थाना इलाके में लखनऊ निवासी एक अधेड़ का शव संदिग्ध अवस्था में हाईवे के किनारे पेड़ के नीचे पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इंदिरा नगर राजधानी लखनऊ निवासी बलवंत सिंह मेहता (50) घर से दो दिन पूर्व लापता हो गए थे। रविवार को इनका शव अटरिया क्षेत्र के नौवाखेड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे से कुंवरपुर संपर्क मार्ग के किनारे बाग में पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में पड़ा पाया गया। शव मिलने की सूचना पर तमाम लोग एकत्र हो गए। आधार कार्ड से शव की पहचान हुई।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर ने जांच की। घटनास्थल पर एक बैग में कपड़े मिले। कुछ दूरी पर एक साइकिल भी खड़ी पाई गई। परिजनों ने बताया कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। दो दिन से वह लापता थे। एसओ महेश चंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed