फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mercury 4 degrees, cold and cold people cold

पारा 4 डिग्री, शीतलहर व गलन से ठिठुरे लोग

Wed, 13 Jan 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mercury 4 degrees, cold and cold people cold
ठंड से बचती महिलाएं। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कोहरा, शीतलहर व पाले का कहर लगातार जारी है। बर्फीली पछुवा हवा के दबाव से बुधवार को न्यूनतम पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। इस सीजन में पारे की गिरावट का यह दूसरी बार सबसे निचला पायदान रहा। ऐसे में ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। राहत के लिए हर कोई अलाव व हीटर के इर्द-गिर्द सिमटा दिखाई देता है। दोपहर में सूरज ने दर्शन तो दिए, लेकिन तेज बर्फीली हवा के सामने धूप बेअसर रही।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह कोहरे, पाले व शीतलहर के बीच हुई। सर्द हवा बदन में सिहरन का अहसास कराती रही। सितम ढाती सर्दी की वजह से लोग देर तक बिस्तर में दुबके रहे। ठंड के तीखे तेवरों ने दिन में लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। जिन्हें जरूरी काम से निकलना पड़ा वह लोग गर्म कपड़ों का बोझ लादे रहने पर भी ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। सूर्यदेव ने सुबह 10:18 बजे के बाद दर्शन दिए।
विज्ञापन

लेकिन दिन में 8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवा ने धूप का असर महसूस नहीं होने दिया। ठंडी हवा चलने से अधिकतम व न्यूनतम पारा एक-एक डिग्री लुढ़क गया। गलन और शीतलहर बदस्तूर लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रही। शाम ढलते ही गलन के प्रकोप में और इजाफा होने लगा। जिसके चलते लोगों ने अपने घरों में दुबकने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कड़ाके की ठंड का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है।

इस तरह लुढ़का पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
10 जनवरी 22 13
11 जनवरी 18 07
12 जनवरी 17 05
13 जनवरी 16 04
गेहूं को फायदा अन्य फसलों को नुकसान
कड़ाके की ठंड व पाला पड़ने से गेहूं को फायदा होगा। टमाटर, मटर, मसूर, सरसों, अरहर को नुकसान हो सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीके सिंह ने बताया कि किसान फसलों को नुकसान से बचाने के लिए खेतों में नमी बनाए रखें। पाला पड़ने पर खेत के उत्तरी व दक्षिणी दिशा में मेड़ पर धुआं करें। फिर भी नुकसान दिखाई दे तो सल्फर युक्त फफूंदी कीटनाशक का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed