{"_id":"6668d3508fe7f0258c004e44","slug":"mentha-tank-burst-with-loud-explosion-14-houses-burnt-sitapur-news-c-102-1-slko1055-114746-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तेज धमाके के साथ फटी मेंथा टंकी, 14 घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तेज धमाके के साथ फटी मेंथा टंकी, 14 घर जले
Wed, 12 Jun 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
सदरपुर के शमसाबाद गांव में उठती आग की लपटें व मौके पर जमा भीड़।
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर मेंथा की टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में आकर 14 घर जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पंपिंग सेट व पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना के दो घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। एसडीएम के निर्देश पर मौके पर लेखपाल ने अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया। इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। अग्निकांड में लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
शमसाबाद गांव में प्रेम सागर वर्मा की मेंथा की टंकी लगी है। जिससे मेंथा का तेल निकाला जाता है। मंगलवार दोपहर को अचानक से टंकी में आग लग गई और तेज धमाके के साथ फट गई। अग्निकांड में कुल 14 घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा कपड़ा, अनाज, नकदी व अन्य सामान जल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पंपिंग सेट चलाकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। सूचना के दो घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
एसडीएम शिखा शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली थी। मौके पर लेखपाल अखिलेश कुमार को आकलन के लिए भेजा गया है। मुआवजे के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। अनुमति मिलते ही सभी पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
तीन ग्रामीणों के घरों में है शादी
शमसाबाद गांव निवासी मायाराम, प्रमोद व शत्रोहन के घर में आगामी सहालग में वैवाहिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनके भी घर जल गए हैं। घरों में रखा गृहस्थी का सामान संग वैवाहिक कार्यक्रम के लिए जुटाए गए सामान भी जल गए। वहीं, अग्निकांड में धर्मेंद्र, राजेंद्र, रामधनी, राकेश, रमेश, अंबर प्रसाद, अर्जुन, शैलेंद्र, अंबर, अमर सिंह, राजेश के घर जलकर खाक हो गए हैं।
पूर्व मंत्री ने जाना हाल
अग्निकांड के बाद पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा शमसाबाद गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना। वहीं, एसडीएम शिखा शुक्ला ने राजस्व टीम भेजकर पीड़ितों के भोजन की व्यवस्था की ।