फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   meeting

यूरिया की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं

Mon, 24 Aug 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
meeting
सीतापुर। जिले में यूरिया की किल्लत को लेकर परेशान अन्नतादाता बेहाल हैं। खाद की कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन की नजरें तिरछीं हो गई हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के बीच सोमवार को डीएम अखिलेश तिवारी ने अफसरों के साथ बैठक कर खरीफ सीजन की खाद उपलब्धता वितरण एवं रैक आने की प्रगाति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कड़े निर्देश दिये कि जिस जिला प्रबंधक, जिला समन्वयक, होलसेलर या रिटेलर की उवर्रक की जमाखोरी व कालाबाजारी आदि में संलिप्तता पाई जायेगी उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हए जेल भेजा जायेगा। रियल टाइम स्टाक अपडेशन सभी स्तरों पर सुनिश्चित कराने तथा इस पर सतर्क दृष्टि रखे जाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा बैठके में निर्देश दिये कि विक्रय पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाये। खराब मशीनें तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर जमाखोरी न हो यह सुनिश्चित किया जाये। जिन कंपनियों की प्लान से कम रैक आई हैं, उन्हेें तत्काल प्लान के अनुसार रैक आपूर्ति करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद के लिए आवंटित की गयी रैक जनपद में समय से पहुंचे और उसे एक्नालेज करते हुए नियमानुसार विक्रय के लिए संबंधित रिटेलर को उपलब्ध कराया जाये। फर्टिलाइजर्स, चबंल फर्टिलाइजर्स एवं इंडो गल्फ फर्टिलाइजर्स की निर्धारित प्लान से कम मात्रा की आपूर्ति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिये। साथ ही इफको के अधिकारियों को भी कार्यशैली में सुधार किये जाने के निर्देश दिये। जिला प्रबंधक पीसीएफ के बैठक में अनुपस्थित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय ने एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सभी कंपनियां प्री-प्रोजीशनिंग एवं बफर स्टाक का आगामी सीजन के लिये प्लान अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed