फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   medicines finished in PISAVA CHC ends

पिसावा सीएचसी में दवाएं खत्म, मरीज बेहाल

Fri, 15 Dec 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन

अगर आप अपने या किसी मरीज के इलाज के लिए पिसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे हैं तो बहुत कुछ संभव है कि आप को निराश ही होना पड़े। वजह यह कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को कोई भी दवा नहीं मिल पाती। यही नहीं, हो सकता है चिकित्सक आपको बाहर से ही दवाओं को खरीदने का सुझाव दे दे।

विज्ञापन


अगर गरीबी का हवाला देकर अस्पताल से ही दवाओं की मांग करेंगे तो औषधि भंडार में मौजूद कोई भी लाल-पीली टेबलेट आपको थमाई जा सकती है। इससे आप या आप का मरीज स्वस्थ ही हो जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं। यहां मामूली सर्दी-जुकाम या खासी तक की दवा नहीं है। पैरासिटामॉल समेत एंटीबॉयटिक या पेनकिलर दवाओं का तो हमेशा टोटा ही बना रहता है।
विज्ञापन


क्षेत्र स्थित इस स्वास्थ्य केंद्र पर इस समय सभी दवाओं की कमी बनी हुई है। इस अस्पताल में रोजाना औसतन सौ मरीज आते हैं। पर किसी को यहां से दवा नहीं मिल पाती। यहां तक कि बच्चों के दिया जाने वाला सीरप तक नहीं है। खांसी का सीरप भी लंबे समय से नहीं है। कोई एंटीबॉयटिक या पेनकिलर तक नहीं है।  पैरासिटामॉल की तो अरसे से किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आने वाले मरीजों को बाजार से ही दवाएं खरीदनी पड़ती है। पिसावां के इस अस्पताल में  इलाज के लिए रोजाना एक सैकड़ा से अधिक मरीज आते है। किसी को भी समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती। चिकित्सकों का कहना है पांच साल तक के बच्चों को सीरप के माध्यम से ही दवा दी जाती है लेकिन यहां पर बच्चों के लिए एक भी सीरप नहीं है।


खासी व एंटी एलर्जिक दवाएं भी काफी दिन से नहीं है। स्वास्थ्य महकमे का कहना है हर महीने की शुरुआत में ही पूरे माह की दवा दे दी जाती है लेकिन इस समय बहुत कम दवा आ रही है। हाल ये है जो भी स्टॉक मिलता है वह 15 से 20 दिन के अंदर ही समाप्त हो जाएगा। महीने के आखिरी में पैरासिटामॉल, एंटीबायोटिक, पेनकिलर सहित सभी दवाएं भी समाप्त हो जाती है। इससे मरीजों को बहुत दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed