फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Medicine will be made in Gulf

Sitapur News: गांजर में तैयार जैविक जिमीकंद से खाड़ी में बनेगी दवा

Sat, 04 Mar 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Medicine will be made in Gulf
सीतापुर। गांजर इलाके में हर साल बाढ़ तबाही मचाती है। सैकड़ों बीघे खेत बाढ़ में बर्बाद हो जाते हैं। ऐसे में उसी गांजर के एक किसान ने खेती में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गांजर इलाके में रेउसा विकासखंड के सिकौहा गांव के खेत में तैयार जैविक जिमीकंद संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया है। सिकोहा निवासी श्रीकांत त्रिपाठी और उनके पुत्र राजीव कुमार जैविक खेती करते हैं। लगभग दो एकड़ खेत में उन्होंने जिमीकंद की खेती की है। जिमीकंद के साथ उन्होंने सहफसली के तौर पर अरबी (घुइयां), लौकी, तोरई और हल्दी की भी खेती की। दो एकड़ में चार सौ क्विंटल जिमीकंद तैयार हुआ है। इसमें 160 क्विंटल जिमीकंद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात से आए एक दवा कंपनी के प्रतिनिधि ने कंटेनर से मुंबई के नावासाकी समुद्र तट पर भिजवाया है।
विज्ञापन

नावासाकी तक कंटेनर पहुंचने के बाद पानी के जहाज से इसे संयुक्त अरब अमीरात भेजा जाएगा। दस मार्च को वहां पर जिमीकंद पहुंच जाएगा। श्रीकांत त्रिपाठी बताते हैं कि अरब में मांस का सेवन अधिक किया जाता है और इसके चलते वहां के लोगों को पेट संबंधी रोग होते हैं।
विज्ञापन

इसके उपचार के लिए जो दवाएं तैयार होती हैं, उनमें जिमीकंद का उपयोग किया जाता है। इसीलिए एक दवा कंपनी ने अरब से उनके खेतों में तैयार जिमीकंद खरीदा है। श्रीकांत के खेतों में होने वाला जिमीकंद जैविक है। लखीमपुर, बहराइच, लखनऊ समेत कई जनपदों के लोग भी उनसे जिमीकंद खरीद चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed