फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   mdm

रसोइया बीआरसी अटैच, बच्चे खा रहे तहरी

Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
mdm
सीतापुर। गोंदलामऊ विकासखंड में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान खाना बनाने के लिए स्कूल के रसोइयों को अटैच कर दिया गया। इसका खामियाजा नौनिहालों को उठाना पड़ रहा है। गुरुवार को दाल-रोटी के बजाय बच्चों को तहरी परोसी गई।
विज्ञापन

इस समय गोंदलामऊ बीआरसी में शारदा प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में भोजन बनाने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय संदना की चार रसोइयों को बीआरसी से अटैच करके भोजन बनवाया जा रहा है। इससे स्कूल में रसोइयों की कमी हो गई है। इसकी वजह से नौनिहालों को निर्धारित भोजन नहीं मिल पा रहा है। उन्हें मजबूरन तहरी खानी पड़ रही है। गुरुवार को मेन्यू के अनुसार दाल-रोटी बनना था लेकिन रसोइयों के अभाव में तहरी बनवाकर बच्चों को दी गई। प्राथमिक विद्यालय संदना के शिक्षामित्र रामसेवक पाल ने बताया कि रसोइयों कि कमी के चलते 118 बच्चों के लिए रोटी बनवाना संभव नहीं था। एमडीएम समन्यवक बृजमोहन सिंह का कहना है विद्यालय से रसोइयों को बुलवाकर उनसे शिक्षकों के लिए लंच तैयार करवाना गलत है। इस मामले में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed