फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   maternal uncle murdered with a sharp weapon

मामा की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 20 Apr 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
maternal uncle murdered with a sharp weapon
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप युवक के सगे भांजे पर लगाया है। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके से एक बाइक और शराब की बोतलें बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रेउसा क्षेत्र के जमौली गांव निवासी शिवम (35) पुत्र जय नारायण मंगलवार सुबह करीब सात बजे मजदूरी करने के लिए गांव के पूरब खेतों में गया था। दोपहर एक बजे खुरवलिया गांव के करीब रेउसा-तंबौर मार्ग पर करीब 50 मीटर दूर स्थित एक बाग में युवक का शव पाया गया। ग्रामीणों ने शव को देखकर सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मौके से तीन देशी पौव्वे की खाली शीशी, दो फाइबर के ग्लास बरामद हुए हैं। मौका-ए-वारदात से उत्तर दिशा की करीब 400 मीटर की दूरी पर एक बाइक बरामद हुई है। वह बाइक आरोपी की बताई जा रही है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी का आरोप है कि शिवम के भांजे ने दारू पिलाने के बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी का कहना है कि आरोपी भांजा इलाके के कल्हना भवानीपुर गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी जिस वक्त घटना को अंजाम दे रहा था, तभी कुछ लोग ट्रैक्टर थ्रेशर लेकर रास्ते से गुजर रहे थे। उन्हें देखकर आरोपी ने अपनी बाइक से भागने की कोशिश की, लेकिन कंटीले तारों से रास्ता बंद होने की वजह से वह बाइक नहीं ले जा सका। बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। एसओ रेउसा ओपी तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
...कहीं आशनाई में तो नहीं हुई हत्या
सूत्रों के अनुसार घटना का कारण आशनाई बताया जा रहा है। चर्चा है कि मृतक के घर की एक महिला से आरोपी भांजे का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक मामा को लग गई थी। पुलिस की अब तक की जांच में यही बात निकल कर सामने आ रही है। पुलिस ने घर के सभी लोगों से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ दिन पहले ही दिल्ली से वापस आया था। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है।
काफी देर तक पुलिस रही अनजान
घटना होनेे के काफी देर बाद तक पुलिस को घटना की जानकारी नहीं हुई। एसओ काफी देर तक घटना की जानकारी ही लेते रहे। करीब दो घंटे के बाद पुलिस टीम को घटना का सही पता चल सका, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे।

वर्जन...
परिजनों ने भांजे पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी मौके से फरार है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। सभी सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। केस दर्जकर कार्रवाई होगी।
- अभिषेक प्रताप सिंह, सीओ बिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed