{"_id":"681a60a017adb3b45b0e644e","slug":"married-woman-dies-dowry-death-case-on-five-sitapur-news-c-102-1-slko1055-131714-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विवाहिता की मौत, पांच पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विवाहिता की मौत, पांच पर दहेज हत्या का केस
Wed, 07 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 07 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर कलां के मदारपुर में मंगलवार को विवाहिता का शव का घर में फंदे से लटका मिला। मदारपुर गांव निवासी गीता (26) का शव घर में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गीता के मायके वाले और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पड़ोसियों की मानें तो गीता के मायके पक्ष में मांगलिक कार्यक्रम था, जहां से नरेंद्र और गीता को निमंत्रण नहीं दिया गया था, फिर भी गीता उस कार्यक्रम में जाने की जिद कर रही थी। सोमवार शाम को दंपती के बीच इसको लेकर कहासुनी हुई थी।
सकरन के देवतापुर गांव निवासी गीता के पिता मेवालाल के मुताबिक तीन साल पहले गीता का विवाह हुआ था, उनके एक पुत्र भी है। उन्होंने पांच लोगो पर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष उमेश चंद्र चौरसिया ने बताया कि पति, ससुर ओमकार, सास गीता, जेठ नीरज और जेठानी सुनीता पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।