{"_id":"5d7e80878ebc3e93cd66ab0b","slug":"married-woman-death-in-suspicious-circumstances-sitapur-news-lko4817163110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के फतियांपुर निवासी अशोक कुमार अवस्थी ने बताया कि उनकी पुत्री निधी अवस्थी की शादी मिश्रित के मछरेहटा रोड निवासी नमन दीक्षित के साथ डेढ़ वर्ष पहले की गई थी। शादी में अपने सामर्थ के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन इतने दहेज से ससुरालवाले संतुष्ट नही थे।
उनका आरोप है कि दहेज के लिए आये दिन बेटी को मार पीट कर प्रताड़ित किया जाता था। अतिरिक्त दहेज में उनसे चौपहिया वाहन की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को भी दहेज की मांग को लेकर पुत्री को काफी मारा पीटा गया और घर से भगाने लगे।
विज्ञापन
लेकिन जब वह घर से बाहर नहीं निकली तो ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को फंदे पर लटका दिया। जिसके बाद हालत बिगड़ते देख आरोपी निधि को लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।
घटना को लेकर मृतका के पिता ने पुत्री के ससुर विनोद कुमार दीक्षित, सास सुधा दीक्षित, पति नमन दीक्षित, चाचा कमलेश दीक्षित, आदर्श, अंशू और हीरा पत्नी प्रमोद दीक्षित के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।