{"_id":"6245f2a5b0d4fb4f615ad2da","slug":"market-buzzing-for-navratri-sitapur-news-lko6240278122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र को लेकर बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र को लेकर बाजार गुलजार
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर चुनरी खरीदती महिला। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। गुरुवार को बाजार में लोग पूजन सामग्री खरीदते हुए नजर आए। मंदिरों में सफाई का दौर चलता रहा। दो अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं।
नवरात्र को धूमधाम से मनाने के लिए लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। व्यापारी भी नवरात्र पर अपनी बिक्री की उम्मीद से विभिन्न प्रकार के पूजा सामान खरीदकर लाए हैं। गुरुवार को लालबाग बाजार सहित अन्य दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। इससे दिनभर पूजन सामग्री की खरीदारी होती रही। शनिवार से श्रद्धालु प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने को उमड़ेंगे।
ऐसे में इन्हें कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। जाम न लगे इसकी भी तैयारी की गई है।
नवरात्र महोत्सव की तैयारियां तेज
लहरपुर (सीतापुर)। नवरात्र के चलते क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया और संवारा जा रहा है। क्षेत्र के प्रसिद्ध भूलिया बाबा स्थित देवी मंदिर, मां पूरबिन देवी मंदिर, बरम बाबा देवस्थान स्थित देवी मां का मंदिर सहित क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में नवरात्र महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
विज्ञापन
देवी मंदिर केसरीगंज में नवरात्र पर जय माता दी युवा जागरण समिति 15वां भव्य आयोजन कराने जा रहा है। जिसमें कथा व्यास पंडित रमेश भाई शुक्ल दो अप्रैल से 10 अप्रैल तक श्री राम कथा सुनाएंगे। 11 अप्रैल को समिति के देवी जागरण का आयोजन करेगा।
पूजा के सामानों से सजीं दुकानें
महमूदाबाद/सीतापुर। चैत्र नवरात्र को लेकर श्री संकटा देवी मंदिर, बजाजा चौराहा, पुरवा धर्मशाला के पास, दुर्गा मंदिर के करीब व मोतीपुर आदि विभिन्न स्थानों पर पूजन सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। हर दुकान पर लाल चुनरी, झंडा, गोटा, माता के कपड़े, मेवा व नारियल फल दिखने लगे हैं।
बाजारों में नव दुर्गा के पोस्टर, कलेंडर व तस्वीरें भी दुकानों पर बिक्री के लिए सजकर तैयार हो गई है। नवरात्र के दौरान नगर के श्री संकटा देवी मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, श्री काली माता मंदिर, बन्नी मंदिर, पूर्णागिरी आदि विभिन्न मंदिरों में मां का दुर्गा दरबार फूल मालाओं, रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है।